34.6 C
Delhi
Wednesday, March 26, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा, दो रैलियों से साधेंगे 5 लोकसभा सीट

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हरियाणा दौरे पर हैं। पहले दिन वह अंबाला और सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली करेंगे। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि वह एक साथ पांच लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधेंगे। अंबाला में वह रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया के प्रचार की कमान संभालते नजर आएँगे। इसके बाद, भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सोनीपत के गोहाना में रैली करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 बजे रैली में पहुंचेंगे। यहां 2 घंटे ठहरने के बाद वो सोनीपत लोकसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दोनों ही रैलियों के लिए तैयारियां पूरी हैं। अंबाला में लोगों के बैठने के लिए बीस हजार कुर्सियों का इंतजाम करवाया गया है। गोहाना में भी 15 हजार के करीब कुर्सियां पंडाल में लगा दी गई है। अंबाला में जर्मन हैंगर तकनीक से अल्युमिनियम का विशेष पंडाल बनाया गया है। पूरे शहर में धारा 144 लागू करने के अलावा जिले को नो फ्लाइंग जोन एरिया और रेड जोन घोषित किया गया है।

Author

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here