38.5 C
Delhi
Wednesday, March 26, 2025

विधानसभा में निकालेंगे लोकसभा की कसर: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Date:

मोदी सरकार में आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बने मनोहर लाल खट्‌टर पहली बार हरियाणा आए हैं। वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे। जहां भाजपा वर्करों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पानीपत के लिए के लिए रवाना हो गए हैं। यहां भी उनका 4 जगहों पर स्वागत होगा। इसके बाद करनाल में उनकी जनसभा होगी। खट्‌टर लगातार दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उनसे इस्तीफा दिलवाकर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया। करनाल से जीतने के बाद मोदी सरकार में उन्हें 2 मंत्रालय दिए गए।

सोनीपत पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले हरियाणा के साथ-साथ सोनीपत के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का धन्यवाद किया कि हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने दावा किया कि जैसे केंद्र में बीजेपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई, वैसे ही हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो पसीना लोकसभा चुनावों में बहाया है। उस पसीने को सूखने ना दें, ये विधानसभा में काम आएगा। हरियाणा में अबकी बार लोकसभा में कसर रह गई है, लेकिन इसको विधानसभा में पूरा कर देगे। कांग्रेस ने संविधान को झूठ बोलकर हमारे पक्ष को बहका दिया। हमें उनको समझाना होगा। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का झूठा प्रचार प्रसार कर रही है।

Author

Himachal News : सुक्खू सरकार का ऐलान, करूणामूलक वालों को देगी एकमुश्त नौकरी

ज्ञान ठाकुर/शिमला, 26 मार्चHimachal Pardesh News : राजस्व मंत्री...

Haryana Development : हरियाणा में विकसित होंगे 41 नए सेक्टर, पंचकूला से होगी शुरूआत

चंडीगढ़, 26 मार्च (ट्रिब्यून न्यूज सर्विस)Haryana Development : हरियाणा...

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here