20.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले

Date:

हरियाणा में शुक्रवार देर रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह के तावड़ू में श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। आग रात करीब डेढ़ बजे लगी। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताओं में भर्ती कराया गया है। वहीं चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।


बताया जा रहा है कि ये सभी रिश्तेदार हैं, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और मथुरा- वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। बस में 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी शुक्रवार-शनिवार की रात दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दो दर्जन घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here