41.3 C
Delhi
Monday, April 21, 2025

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ी, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया समन

Date:

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। रांची की विशेष MP-MLA कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी कर दिया है। कोर्ट ने 11 जून की अगली सुनवाई तक राहुल गांधी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट के समन के बाद राहुल गांधी की मुश्किलें चुनावी प्रचार के माहौल में बढ़ती नजर आ सकती है।

दरअसल मामला 2018 के कांग्रेस अधिवेशन में अमित शाह के खिलाफ गंभीर टिप्पणी से जुड़ा है। इस मामले में रांची में भाजपा नेता नवीन झा ने निचली कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इस पूरे मामले में गवाही और ट्रायल चला। जिसके बाद कोर्ट ने पूर्व में भी राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। राहुल गांधी ने निचली कोर्ट के समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन वहां भी उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया था। ऐसे में हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार को रांची की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में समन जारी कर 11 जून को अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Author

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here